बाइक सवार युवकों ने शिक्षक को मारी गोली

  1. Home
  2. Politics

बाइक सवार युवकों ने शिक्षक को मारी गोली

बाइक सवार युवकों ने शिक्षक को मारी गोली


(K9 Media) 

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक शिक्षक को गोली मार दी गई। बाइक से आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज जिले में सुबह तड़के घर के बाहर झाड़ू लगा रहे शिक्षक को बाइक से आए दो युवकों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। शिक्षक को सौ शैया अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छछौनापुर निवासी दीप सिंह यादव (38) पुत्र हरिभान सिंह अपने घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रहे थे। तभी गांव का ही रामजीत पुत्र धर्मपाल सिंह बाइक से आया और दीप सिंह को गोली मार दी। गोली दीप की जांघ में लगी औऱ वह अचेत होकर वहीं गिर गया। आरोपी रामजीत बाइक पर पीछे बैठा था जबकि दूसरा युवक बाइक चला रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक को भगा ले गए। वहीं वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल दीप सिंह को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया जानकारी पाकर सीओ दीपक दुबे व थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह अस्पताल पहुंच गए और घायल दीप सिंह से मामले की जानकारी ली। सौ शैया से प्राथमिक उपचार के बाद दीप सिंह को गम्भीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।  परिजनों ने बताया कि घायल दीप सिंह यादव मैनपुरी जनपद स्थित इंद्रजीत इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक है। उसका पिछले दो साल से दो बिस्वा जमीन को लेकर आरोपी रामजीत और उसके परिजनों से मुकदमा चल रहा है। इसी जमीन की रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National