हरियाणा : स्थगित हुआ CM नायब सैनी का शपथग्रहण समारोह; 15 अक्टूबर तक टला प्रोग्राम

हरियाणा के नए CM के तौर पर नायब सैनी 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे। पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसें तक मांग ली गई थी। हालांकि PM नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की वजह से इसे टाल दिया गया।
अब शपथग्रहण 15 अक्टूबर तक कभी भी हो सकता है। शपथ से पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। वहीं सैनी अभी दिल्ली में ही हैं। जहां वे हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग कर रहे हैं। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है।