आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, 366 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए

  1. Home
  2. Politics

आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, 366 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए

aam aadmi party


आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर जमीन मजबूत करने के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की। प्रदेश की 90 विधासभाओं को 366 ब्लॉक में बांट कर इनकी जिम्मेदारी प्रदेश में मौजूदा पदाधिकारियों को दी गई है। इससे पूर्व प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों के संगठन की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही बूथस्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति होंगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन ) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को ब्लॉक प्रभारियों की सूची जारी की। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोहतक दौरे के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी की पदयात्राएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। ब्लॉक प्रभारी अपने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। वहीं संगठन के सर्कल स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 

इससे पहले, इसी माह में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी।इसमें 6237 गांव और 1617 वार्ड, लगभग 7800 यूनिट के हर गांव और हर वार्ड से एक एक पदाधिकारी  शामिल थे। आम आदमी पार्टी का संगठन हर वार्ड और गांव में पहुंच चुका है। हर गांव और वार्ड में 20-20 लोगों की कमेटी बन चुकी है। अगले एक महीने के अंदर इन सभी कमेटियों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद हरियाणा के गांव-गांव में बदलाव पदयात्रा निकाली जाएगी और एक महीने के बाद जो 20-20 लोगों की कमेटी बनी है, लगभग सवा लाख पदाधिकारियों का दिसंबर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

ब्लॉक प्रभारियों में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को बड़खल ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को कालांवाली ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया। वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कोसली और चौ. निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा को मुलाना और शाहाबाद प्रभारी बनाया गया है। थानेसर की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और नरवाना के ब्लॉक प्रभारी प्रदेश सचिव हरपाल भट्टी को नियुक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National