रभड़ा : डबल मर्डर एवं लूट की घटना में दो आरोपित गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

रभड़ा : डबल मर्डर एवं लूट की घटना में दो आरोपित गिरफ्तार

रभड़ा : डबल मर्डर एवं लूट की घटना में दो आरोपित गिरफ्तार


डबल मर्डर एवं लूट की घटना में दो आरोपित गिरफ्तार
गोहाना:
क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआए) की गोहाना इकाई की पुलिस ने गोहाना में डबल मर्डर एवं लूट की घटना में संलिप्त आरोपित गांव रभड़ा के राहुल उर्फ नान्हा और अंकित उर्फ सुपारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया।
 गांव रभड़ा के रोहित और गांव सिकंदरपुर माजरा के साहिल की चार मार्च को गोहाना में ड्रेन आठ के पुल के निकट गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। रोहित के पिता विजय ने सन्नी उर्फ माया, सुपारी, बलजीत, कूकू और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोपित वारदात के बाद रोहित से मोटरसाइकिल छीन ले गए थे। इस घटना की जांच सीआइए की गोहाना की टीम कर रही है। जांच अधिकारी एसआइ सुखबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपित गांव रभड़ा के राहुल उर्फ नाल्हा व अंकित उर्फ सुपारी को गिरफ्तार किया। आरोपितों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया। डबल मर्डर में पहले पुलिस आरोपित गांव रभड़ा के सन्नी उर्फ माया को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने गांव रभड़ा के रशिया की हत्या की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।


हत्या प्रयास की घटना में दो आरोपित गिरफ्तार
 क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) की गोहाना इकाई की पुलिस ने गांव रभड़ा के सतपाल को गोली मार कर घायल करने की घटना में आरोपित गांव रभड़ा के शिवम व समुंद्र को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया।
 गांव रभड़ा के सतपाल पर 23 अप्रैल की सुबह गांव में गोलियां बरसा दी गई थीं। वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सतपाल के पिता हरि किशन ने सदर थाना में शिकायत दी कि गांव के ही बलजीत, आशीष, सोमबीर, दीपक, अमरजीत, जींद में गांव भागखेड़ा के कूकू और अन्य ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया। इस घटना की जांच सीआइए की गोहाना की पुलिस कर रही है। जांच अधिकारी एसआइ राजबीर ने पुलिस की टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपित गांव रभड़ा के शिवम व समुंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों का अदालत में  पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National