आज नीरज चोपड़ा के घर आएंगे राकेश टिकैत

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

आज नीरज चोपड़ा के घर आएंगे राकेश टिकैत

आज नीरज चोपड़ा के घर आएंगे राकेश टिकैत


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गुरुवार को गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के घर उनके गांव खांडरा पहुंचेंगे। वह नीरज के परिजनों को टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देंगे। उनके साथ जिले के भाकियू कार्यकर्ताओं का काफिला भी रहेगा। यह जानकारी भाकियू के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने दी है।उन्होंने बताया कि अरसे बाद टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को हर कोई बधाई देने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत नीरज चोपड़ा के घर जाएंगे। वे नीरज के माता-पिता को मिलकर बधाई देना चाहते हैं। क्योंकि उनके बेटे ने देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर उन्हें नाज है।बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से राकेश टिकैत ने देशभर में एक विशेष पहचान बनाई है। एक समय जब लग रहा था कि किसान आंदोलन टूटने वाला है तो राकेश टिकैत के एक भावुक वीडियो ने आंदोलन को रातों-रात फिर से खड़ा कर दिया था। अब राकेश टिकैत किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National