राकेश बने जजपा के बरोदा हलका के अध्यक्ष - गोहाना

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

राकेश बने जजपा के बरोदा हलका के अध्यक्ष - गोहाना

राकेश बने जजपा के बरोदा हलका के अध्यक्ष - गोहाना


जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई में राकेश मलिक को बरोदा हलका के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। मलिक मूलरूप गांव आंवली के रहने वाले हैं। मलिक पहले इनेलो में युवा संगठन के अहम पदों पर रह चुके हैं। इनेलो के बंटवारे में मलिक जजपा में शामिल हो गए थे। वे जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं। मलिक युवा इकाई में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। मलिक ने बरोदा हलका का अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला व रविंद्र सांगवान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।


Attachments area

Around The Web

Uttar Pradesh

National