हरियाणा में राहत भरी खबर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

हरियाणा में राहत भरी खबर

हरियाणा में राहत भरी खबर


राहत भरी खबर
हरियाणा में 36 दिन बाद सबसे कम 5643
पॉजिटिव मिले, 13486 मरीज हुए ठीक
रिकवरी दर लगातार बढ़कर 91.53 प्रतिशत

अरुण कुमार 

कोरोना संक्रमण का बुरा दौर अब जाने की ओर है। हरियाणा में अब राहत के संकेत भी मिल रहे हैं। 36 दिनों के बाद पहली बार प्रदेश में सबसे कम 5643 संक्रमण के नए केस मिले हैं। इसके मुकाबले 13486 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 15 अप्रैल को 5858 केस मिले थे। 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।
रिकवरी दर लगातार बढ़कर 91.53 प्रतिशत पहुंच गई है। एक दिन का संक्रमण दर 9.83 रह गई है, जबकि प्रदेश की कुल संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1 प्रतिशत हो गई है। उधर, अब तक प्रदेश में 5202934 लोगों की टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को 71027 ने वैक्सीन का पहला और 2544 ने दूसरा डोज लगवाया।

सबसे कम 112 की मौत
शुक्रवार को प्रदेश में 112 कोरोना मरीजों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा इस माह का सबसे कम है। एक मई को 125 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें गुरुग्राम-फरीदाबाद-रोहतक 7-7, चरखी दादरी-सोनीपत-अंबाला 5- 5, सिरसा-हिसार 9-9, जींद 8, यमुनानगर-रेवाड़ी-करनाल-झज्जर 6-6, कैथल-फतेहाबाद-भिवानी-पानीपत-कुरुक्षेत्र 4-4, पलवल 3, नूंह 2, महेंद्रगढ़ में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 7317 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक दिन में 17 लाख से अधिक 
ग्रामीणों की स्क्रीनिंग, 313 मिले पॉजिटिव
हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत प्रदेश में शुक्रवार को 17,11,147 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 13563 लोगों के टेस्ट कराए गए, जिनमें से 313 केस पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक केस हिसार में 87, फरीदाबाद 41, रोहतक 29, सिरसा 23, अंबाला में 19 पॉजिटिव केस मिले हैं।  शेष जिलों में 19 से नीचे केस मिले है। संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत रही। बता दें कि अब तक 55884 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक 2335 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनकी संकमण दर 4.18 प्रतिशत है। गांवों में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में 300 लोग दाखिल हैं। इसके अलावा, अब तक 14510 मरीजों के घर किट वितरण की गई है। अब तक 64,68,183 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Relief-news-in-Haryana

Around The Web

Uttar Pradesh

National