रेवाड़ी : गांव कोसली में हुआ बड़ा हादसा,जानिये पूरी वारदात

  1. Home
  2. HARYANA

रेवाड़ी : गांव कोसली में हुआ बड़ा हादसा,जानिये पूरी वारदात

रेवाड़ी : गांव कोसली में हुआ बड़ा हादसा,जानिये पूरी वारदात


हरियाणा | गांव कोसली में एक जोहड़ से महिला और उसके 2 बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं। तीनों शव पानी में तैर रहे थे। महिला 2 दिन से बच्चों के साथ लापता थी। पुलिस ने तीनों के शव को जोहड़ से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

 जानकारी के अनुसार, मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर की रहने वाली सीता देवी की शादी कोसली के महेश के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे है। महिला का पति महेश गुरुग्राम में नौकरी करता है। 2 दिन पहले सीता देवी अपने बेटा लक्ष्य व बेटी मनीषा के साथ घर से लापता हो गई थी। परिजन तीनों की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। रविवार  को  पुलिस में  गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह कोसली मठ के पीछे बने जोहड़ में ग्रामीण ने एक महिला की लाश पानी में तैरती देखी।

ग्रामीण ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जोहड़ के पास पुलिस पहुंची तो महिला के अलावा उसके दो छोटे बच्चों की लाश भी तैर रही थी। जोहड़ में महिला और उसके दोनों बच्चों की लाश पड़ी होने की खबर फैलते ही जोहड़ के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकलवाए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत के पीछे कारण क्या रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टियां मामला सुसाइड का लग रहा है। महिला दो दिन से लापता थी। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National