कम नहीं हो रहीं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें , लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना

  1. Home
  2. NATIONAL

कम नहीं हो रहीं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें , लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना

कम नहीं हो रहीं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें , लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना


शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।  दरअसल, अब खबर है कि सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है।

यह जुर्माना राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग का निषेध) विनियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।  बता दें कि राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  इसी बीच सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) भी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक्शन मोड में है। 

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National