आनलाइन योग प्रतियोगिता में सिद्ध और कनिष्का प्रथम

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

आनलाइन योग प्रतियोगिता में सिद्ध और कनिष्का प्रथम

आनलाइन योग प्रतियोगिता में सिद्ध और कनिष्का प्रथम


अमैच्योर योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आनलाइन योग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रतियोगिता में आठ से 10 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों में सिद्ध और लड़कियो में कनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
 एसोसिएशन की जिला सचिव प्रियंका मलिक ने बताया कि 14 व 15 जुलाई को छह आयु वर्गों में जिला स्तरीय आनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी वीडियो बना कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पास भेजी थी। प्रतियोगिता का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। 10 से 12 वर्ष के आयु वर्ग लड़कों में पिं्रस और लड़कियों में प्रिया प्रथम रही। 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कियों में अमिषा और प्राची दूसरे स्थान पर रही। 16 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों में मानी प्रथम व प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 25 से 30 आयु वर्ग में पूजा और 35 से 45 आयु वर्ग में सोनिया विजेता बनीं। प्रोफेशनल वर्ग में प्रियंका मलिक पहले स्थान पर रही। विजेताओं को आनलाइन ही प्रशंसा पत्र जारी किए गए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National