स्मार्ट सिटी फरीदाबाद नहीं उतर रही उमीदो पर 45 में से सिर्फ पूरी हुई एक योजना

  1. Home
  2. HARYANA
  3. FARIDABAD

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद नहीं उतर रही उमीदो पर 45 में से सिर्फ पूरी हुई एक योजना

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद नहीं उतर रही उमीदो पर 45 में से सिर्फ पूरी हुई एक योजना


(K9 Media) हरियाणा के कई शहरों का विकास करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरियाणा के फ़रीदाबाद ज़िले को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही इस पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फ़रीदाबाद में कई योजनाओं का एलान किया गया है। लेकिन इनमें से अब तक कई परियोजनाएं अधूरी हैं। वहीं इन परियोजनाओं को लेकर विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सवाल उठाए गए हैं। फ़रीदाबाद में 45 योजनाओं का एलान किया गया था लेकिन इनमें से अभी सिर्फ एक ही योजना को पूरा किया गया है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
फ़रीदाबाद की कई परियोजनाएं हैं अधूरी हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर फ़रीदाबाद को विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। बताया जा रहा है केंद्र सरकार द्वारा शहर के लिए 930 करोड़ की 45 योजनाओं को मंजूरी दी गई हैं लेकिन इसमें से सिर्फ 1 करोड़ सात लाख की मोबिलिटी प्लान योजना पूरी हो सकी है। अभी भी 4 परियोजनाओं का पूरा होना बाकी है। जबकि केंद्र और राज्य सरकार अपने हिस्से के 588 करोड़ दे चुके हैं।
इसे लेकर विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सवाल खड़े किए गए। जहां शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया है कि 44 योजनाओं पर काम चल रहा है और इसका निष्पादन करना बकाया है। माना जा रहा है कि इन बची हुई योजनाओं पर भी जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इन योजनाओं में 8.67 करोड़ की लागत से सेक्टर 21बी में तीन थीम पार्क भी बनाए जाने है जिसमें से एक सितंबर 2022 को पूरा होगा तो बाकी दो अप्रैल 2023 तक। ये मुख्य परियोजना हैं अधूरी जानकारी के अनुसार 172.51 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बनाया जाना है। 325 करोड़ की लागत से 26.1 किमी लंबी रोड का निर्माण किया जाएगा। 42.50 करोड़ से बड़खल तिरंगा रोड बनाया जाएगा। 30.52 करोड़ से बड़खल झील का पुनर्निर्माण किया जाना है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National