दो सगी बहनों के साथ चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म -आरोपितों ने मोबाइल से विडियो भी बनाई

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

दो सगी बहनों के साथ चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म -आरोपितों ने मोबाइल से विडियो भी बनाई

दो सगी बहनों के साथ चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म -आरोपितों ने मोबाइल से विडियो भी बनाई


सगी बहनों के साथ चाकू के बल पर किया दुष्कर्म
-आरोपितों ने मोबाइल से विडियो भी बनाई
गोहाना:
  महिला थाना गोहाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और एक की मोबाइल से विडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दोनों बहनों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके चलते उन्होंने 20 दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार को पुलिस को शिकायत दी, जिस पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 एक गांव की दो सगी बहने महिला थाना गोहाना क्षेत्र के गांव में शादीशुदा हैं। बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवक 25 अप्रैल की रात को दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए थे। आरोपितों ने चाकू के बल पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसकी को मोबाइल से विडियो बना ली और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बड़ी बहन का आरोप है कि दोनों आरोपित पांच दिन बाद फिर से दीवार फांद कर उनके घर घुसे और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बहनें डर के चलते चुप रहीं। सोमवार को उन्होंने स्वजनों को बताया और महिला थाना गोहाना में शिकायत दी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National