अपहरण एवं दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

अपहरण एवं दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

अपहरण एवं दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार


 जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी मनीष पुत्र अनिल निवासी देवड़ू जिला सोनीपत का रहने वाला है।
     इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 14 अप्रैल को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने मेरी नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया है। इस घटना का उक्त व्यक्ति के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सदर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला उ0नि0 बबली ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये पीड़िता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त मनीष पुत्र अनिल निवासी देवड़ू को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National