नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार


जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी रोहित पुत्र रामनिवास निवासी उमेदगढ जिला सोनीपत का रहने वाला है।
     इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत       06 मार्च को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि रोहित पुत्र रामनिवास निवासी उमेदगढ ने मेरी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना का उक्त महिला के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला उ0नि0 बबली ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये पीड़िता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी रोहित पुत्र रामनिवास निवासी उमेदगढ को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।  

Around The Web

Uttar Pradesh

National