आठ लड़कों से शादी करने वाली दुल्हन को निकला गुप्त रोग

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

आठ लड़कों से शादी करने वाली दुल्हन को निकला गुप्त रोग

आठ लड़कों से शादी करने वाली दुल्हन को निकला गुप्त रोग


चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने एक नहीं बल्कि आठ-आठ दूल्हों से एक के बाद एक शादी की। बाद में सामने आया कि ये लूटेरी दुल्हन एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रस्त है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीबन एक हफ्ते पहले इस लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये दुल्हन शादी ब्याह करके एक सप्ताह में सारे गहने रुपये लूट कर भाग जाती थी। इसने पूरे शहर में हंगामा मचा रखा था। पुलिस इसकी तलाश में पहले से जुटी हुई थी। आखिरकार एक हफ्ते पहले पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। जेल में आने के बाद जब इसका एचआईवी टेस्ट करवाया गया तो सामने आया कि ये दुल्हन एड्स से पीड़ित है। रिपोर्ट के सामने आते ही चारों ओर हडकंप मच गया। क्योंकि इसने जिस भी लड़के से शादी की उसके साथ करीबन एक सप्ताह तक रही है। अब उन आठों लड़कों का भी एचआईवी टेस्ट करवाया जायेगा जिनके साथ इसने शादी की है। बताया जा रहा है कि ये महिला हरियाणा के कैथल की रहने वाली है। असलियत में इसकी शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। लग्जरी जिंदगी जीने की ख्वाहिश में महिला ने इस रास्ते को अपनाया। अब तक महिला हरियाणा से लेकर पंजाब तक कई लोगों को अपनी लूट का शिकार बना चुकी है। महिला ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। 
 

Around The Web

Uttar Pradesh

National