राजधानी में बाढ़ का खतरा,यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर,

  1. Home
  2. DELHI

राजधानी में बाढ़ का खतरा,यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर,

राजधानी में बाढ़ का खतरा,यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर,


दिल्ली के यमुना नदी में फिर से जलस्तर बढ़ गया है। यमुना खादर में नावों को किया तैनात किया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले इसे देखते हुए प्रशासन ने 100 से अधिक परिवारों को अस्थायी रूप से दिल्ली सरकार के तंबू और रैन बसेरों में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़ी जा रही जल के कारण यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है और रविवार सुबह यह खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब दर्ज किया गया है।

दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों अनुसार, यमुना के डूब क्षेत्रों से 100 से अधिक परिवारों को कुछ दिनों के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचाया गया है। नदी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया. इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की थी और संवेदनशील जगहों से लोगों को निकालने का काम शुरू किया था। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आज सुबह नौ बजे पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 205.30 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया था और रात नौ बजे तक यह 205.59 मीटर के स्तर तक पहुंच गया था।

Around The Web

Uttar Pradesh

National