घर में सड़ता रहा बुजुर्ग मां का शव, चल रहे थे कीड़े, पूरा सच जान हो जाएंगे भावुक

  1. Home
  2. HARYANA
  3. HISAR

घर में सड़ता रहा बुजुर्ग मां का शव, चल रहे थे कीड़े, पूरा सच जान हो जाएंगे भावुक

घर में सड़ता रहा बुजुर्ग मां का शव, चल रहे थे कीड़े, पूरा सच जान हो जाएंगे भावुक


हिसार। आजकल लोग अपने आप में इतना मस्त हो गए हैं कि आपके आस पास क्या हो रहा है इसकी किसी को भनक तक नहीं होती। कई बड़े शहरों से अक्सर यह सुनने को मिलता ही रहता है कि अकेले रह रहे बुजुर्ग की तीन दिन बाद या फिर कई दिनों बाद लाश मिली। सबसे बड़ी बात तो ये है कि कुछ दिन कोई नहीं दिखता तब भी आस पड़ोस के लोग चर्चा तक नहीं करते न ही जाकर सुध बुध लेते हैं। ऐसा ही हरियाणा के हिसार से हृदय विदारक घटना सामने आई है। मंजर जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। फिर बरबस ही उनके मुंह से निकला कि भगवान न ऐसी मौत किसी को दे और न ही ऐसी जिंदगी। हिसार के आजाद नगर एरिया में स्थित शास्त्री नगर में दादी गोरी मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 60 वर्षीय महिला का शव कमरे में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ। शव इतना सड़ चुका था कि उसमे कीड़े चल रहे थे। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस प्रभारी गुरमीत सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घर पर राज करने वाली वृद्धा मात्र के पोटली में समा गई। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से सरिता दिखाई नहीं दे रही थी और सरिता के मकान के बाहर भी ताला लगा हुआ था। शुक्रवार शाम को मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सरिता के बेटे व अन्य परिजनों को बुलवाकर मकान खुलवाया। पुलिस ने मकान के अंदर जाकर देखा कि सरिता का शव रसोई के पास पड़ा था और उसमें कीड़े चल रहे थे। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें तेज दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।  मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतका का शव गली सड़ी अवस्था में मिला है। आशंका है की चार पांच दिन पहले  महिला की हत्या की  गई है।  मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ  गुरमीत ने  बताया की दादी गोरी मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 60 वर्षीय एक महिला का शव उसके मकान में गली-सड़ी अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी करीब 60 वर्षीय सरिता के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति उदयवीर का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। उसका बेटा राहुल एयरफोर्स से रिटायर होकर अब देहरादून बैंक में नौकरी कर रहा है। जानकारी के अनुसार सरिता अपने घर में अकेली रह रही थी। जबकि उसका बेटा अपने परिवार सहित देहरादून में रहता है। हालांकि राहुल प्रतिदिन अपनी मां के पास फोन करके उसका हालचाल जानता रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी अपनी मां से बात नहीं हुई थी। 

राहुल अपनी मां सरीता को फोन कर रहा था। लेकिन उसकी मां  फोन नहीं उठा रही थी। शनिवार सुबह उसने किसी पड़ोसी को इस बारे में बात कर पता करने अपनी मां के पास भेजा। लेकिन वहा उसकी मां का शव कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला। वहां फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। शव बहुत अधिक गल-सड़ गया था।  पुलिस ने शव को किसी तरह एक पोटली में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शव काफी गल-सड़ गया था। उसे किसी तरह एक पोटली में बंद कर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National