किन्नर पर आया दिल तो सात फेरे लेकर बने जन्म-जन्म के साथी

  1. Home
  2. NATIONAL

किन्नर पर आया दिल तो सात फेरे लेकर बने जन्म-जन्म के साथी

किन्नर पर आया दिल तो सात फेरे लेकर बने जन्म-जन्म के साथी


टना : कहते हैं ना प्यार ना उम्र देखता है, ना भेदभाव। इसलिये जमाने की कोई बंदिशे भी प्यार करने वालों को रोक नहीं सकती है। आपको आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान तो याद ही होगी। जिसमें दो लड़कों को आपस में प्यार हो जाता है और अपने प्यार के लिये ये प्रेमी जमाने भर से लड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार के सीवान जिल में देखने को मिला।

जहां एक युवक के द्वारा किन्नर के साथ शादी रचाने का मामला सामने आया है। विकास नाम के इस युवक को रितेश नाम के किन्नर से छह महीने पहले ही प्यार हो गया था। प्यार इतना गहरा था कि दोनों एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते थे। फिर क्या था दोनों ने शादी ने एक दूसरे से शादी कर ली। अब शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बता दें कि रितेश से शादी करने के लिये विकास अपने घर से भागकर आ गया। किन्नर समाज के लोगों ने विकास और रितेश का रीति-रिवाज के साथ करवा दिया। लेकिन अब विकास के परिजन इस विवाह को मनाने के लिये राजी नहीं हो रहे हैं। इस पर विकास का कहना है कि रितेश मुझे पसंद था। वह किन्नर है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। 6 महीने से हम दोनों साथ रह रहे थे। अब विवाह कर सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए हैं। हम लोग साथ जिएंगे साथ मरेंगे। मुझे भरोसा है कि हम दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं। भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर हम अपने परिवार को बढ़ा लेंगे।


वहीं रितेश ने कहा कि  हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसलिए हमने शादी करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि रितेश पहले लड़का था लेकिन 1 साल पहले दिल्ली जाकर उसने अपना जेंडर चेंज करवा लिया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National