हैवानियत की सारी हदें पार, घर में घुसकर मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, बेटी को भी नहीं छोड़ा

  1. Home
  2. DELHI

हैवानियत की सारी हदें पार, घर में घुसकर मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, बेटी को भी नहीं छोड़ा

हैवानियत की सारी हदें पार, घर में घुसकर मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, बेटी को भी नहीं छोड़ा


नई दिल्ली। हैवानियत की सारी हदें पार हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में घर में घुसकर मकान मालिक ने महिला के साथ रेप व उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि एक मकान मालिक ने जबरन घर में घुसकर 38 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी के बेटे पर पीड़ित महिला की 12 साल की बेटी से छेड़खानी करने का आरोप है। 

एक न्यूज़ पेपर में छपी एक खबर के अनुसार दुष्कर्म और छेड़खानी का ये मामला बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। पीड़ित महिला नांगलोई की अमर कॉलोनी में किराए पर पिछले तीन साल से रह रही थी। वो एक फैक्टरी में नौकरी किया करती थी। घटना वाले दिन महिला घर पर ही थी। तभी आरोपी मकान मालिक महिला के घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन रेप किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया। 

थोड़ी देर बाद जब महिला किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई तो मकान मालिक का बेटा उसके घर पहुंच गया। घर पर महिला की 12 साल की बेटी मौजूद थी। महिला के घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। नांगलोई थाने की पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National