हत्या के मुख्य गवाह ने मुंह में रिवाल्वर रख खुद को मारी गोली, मौत

  1. Home
  2. HARYANA
  3. BHIWANI

हत्या के मुख्य गवाह ने मुंह में रिवाल्वर रख खुद को मारी गोली, मौत

हत्या के मुख्य गवाह ने मुंह में रिवाल्वर रख खुद को मारी गोली, मौत


भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर में बंटी मर्डर कांड के मुख्य गवाह रहे 29 वर्षीय रजत उर्फ सोनू ने देर रात को अपने घर पर खुद की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मुहं के अंदर मारी हुई थी और गोली सिर के अंदर से पार हो गई। देर रात तक औद्योगिक थाना पुलिस जांच में जुटी रही। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को वारदात स्थल से ऐसा कोई सुसाइड नोट व अन्य सबूत नहीं मिला है, जिससे की आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया।

रजत जिला पशुपालन विभाग में डीसी रेट पर चालक के पद पर लगा हुआ था। उसकी छह साल की बेटी अंजल है। वह अपने मां-बाप की इकलौती औलाद था। परिवार के साथ पूरी तरह से खुशी से रह रहा था, लेकिन अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया किसी को सझम नही आ रहा है। परिजनों ने अभी इस बारे में पुलिस को ज्यादा कुछ नही बताया है। औद्योगिक थाना भिवानी के एसएचओ रणवीर सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री के बयान पर धारा 174 इत्फाकिया मौत की कार्रवाई की है। घटना स्थल से ऐसा कुछ नहीं मिला है कि जिसे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। हां वह बंटी मर्डर मामले का मुख्य गवाह जरूर था।

Around The Web

Uttar Pradesh

National