कोबरा को काटकर सूप बना रहा था शख्स, कटे हुए फन ने ऐसा डसा की चली गई जान

  1. Home
  2. Entertainment

कोबरा को काटकर सूप बना रहा था शख्स, कटे हुए फन ने ऐसा डसा की चली गई जान

कोबरा को काटकर सूप बना रहा था शख्स, कटे हुए फन ने ऐसा डसा की चली गई जान


कोरोना का कहर अभी शांत भी नहीं हुआ था कि चीन में फिर से जानवरों को मारकर खाने का सिलसिला तेजी शुरू हो गया है। यही वजह है कि (China) चाइना से अब एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स कोबरा को काटकर उसका सूप बना रहा था। इसी दौरान कटे हुए कोबरा सांप के फन को वह फेंकने जा रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। इससे शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह मामला चीन के दक्षिण में स्थित फोशान शहर का बताया जा रहा है। यहां एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, फोशान शहर में एक होटल का शेफ (Cobra Snake Hood Bite) कोबरा सांप को काटकर उसका सूप बनाने जा रहा था। इसके लिए उसने सांप के अलग अलग टुकड़े कर लिये थे। उसने (Cobra Hood) कोबरा के फन को भी काटकर अलग रख दिया था। शख्स सांप के कुछ हिस्सों का सूप बनाने लगा। इसबीच ही वह सांप के अलग पड़े फन को लेकर उसे फेंकने जाने लगा। इसी दौरान सांप के फन ने शख्स को डस लिया। इससे होटल का सेफ जमीन पर गिर गया। इसे मौके पर हड़कंप मच गया। सेफ को नहीं बचा सके डॉक्टर कोबरा के काटते ही सेफ की हालत खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखते ही होटल मालिक ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर के आने तक शेफ की हालत बिगड़ती चली गई। जब तक डॉक्टर पहुंचा शख्स की मौत हो गई।


Around The Web

Uttar Pradesh

National