विधायक देवेन्द्र बबली और किसानों का बवाल जारी।

  1. Home
  2. HARYANA
  3. FATEHABAD

विधायक देवेन्द्र बबली और किसानों का बवाल जारी।

विधायक देवेन्द्र बबली और किसानों का बवाल जारी।


 टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली व प्रदर्शनकारियों के बीच जो विवाद मंगलवार को शुरू हुआ था वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात को पुलिस ने देवेंद्र बबली के आवास पर धरना देने जा रहे 27 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस सदर थाना फतेहाबाद लेकर आ गई थी। जिसकी सूचना प्रदर्शनकारियों को लगते ही बुधवार रात 11 बजे सदर थाना फतेहाबाद का घेराव कर दिया था। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।

लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामले का शांत कर दिया। वीरवार सुबह भी यहीं स्थिति बनी हुई है। हालांकि यहां पर अब केवल कुछ ही किसान है। लेकिन दोपहर बाद फिर से किसान इकट्ठा हो सकते है। इसलिए पुलिस ने यहां पर चौकसी बढ़ा दी है। सदर थाना के गेट का बंद कर दिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी बाहर वृक्षों के नीचे बैठे हुए है। सदर थाना के चारों तरफ पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National