देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है

  1. Home
  2. HARYANA

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है


देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते दिन 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हरियाणा में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख पार हो गया है। पिछले 33 दिनों के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। इन्हीं दिनों में 3 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि इससे पहले 3 लाख लोगों के संक्रमित होने में 384 दिनों का समय लगा था। वहीं, इन 33 दिनों में मौतों में 79.89 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। एक्टिव मरीज भी 752 गुना बढ़ गए हैं।
जब तीन लाख लोग पॉजिटिव हुए तब एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 13,829 थी। जो अब बढ़कर 1,17,835 पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि हरियाणा में अभी संभावित पीक आना बाकी है। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण और भी खतरनाक हो सकता है। वहीं, प्रदेश में 24 घंटे में 15,132 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 6,04,371 हो गया है। जबकि 174 मरीजों की जान गई। अब तक कोरोना से राज्य में 5750 लोेगों की जान जा चुकी है। हालांकि एक अच्छी बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से प्रतिदिन स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को पहली बार 14,366 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अब स्वस्थ होने वालो का आंकड़ा 4,80,786 हो गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National