100 बार रिजेक्ट हुई महिला बनी गई अरबों की मालकिन

  1. Home
  2. NATIONAL

100 बार रिजेक्ट हुई महिला बनी गई अरबों की मालकिन

100 बार रिजेक्ट हुई महिला बनी गई अरबों की मालकिन


नई दिल्ली। कहते है कि लाइफ में कितने भी रिजेक्शन का सामना क्यों न करना पड़े उसके बाद भी हार नहीं मानना चाहिए। कहा जाता है कि कड़ी मेहनत और हार न मानने वाला जज्बा एक दिन आपको सफलता की छोटी तक जरूर पहुंचता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो हार का सामना करने के बाद हार जाते है। और अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते है। सफलता की कुंजी कहती है कि संघर्ष के दौरान कई बार सफलता नहीं मिलती है, असफलता का भी मुंह देखना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को निराशा से बचना चाहिए। व्यक्ति को अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे महिला के बारे में बताने जा रहने है जिसने 100 रिजेक्शन के बाद भी हार नहीं मानी और आज करोडो की मालकिन बन गई। मेलानी पर्किन्स, जो महज 31 वर्ष की उम्र में 400 अरब की संपत्ति की मालकिन हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में उनके आइडियाज को दर्जनों बार रिजेक्ट किया गया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आइए जानते हैं 100 बार रिजेक्ट हुई महिला कैसे बनी 400 अरब की मालकिन? 

रिसर्च फर्म CB Insights के आंकड़ों के अनुसार, पर्किन्स की सिडनी स्थित फर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टार्टअप है। इतना ही नहीं पर्किन्स 40 साल से कम उम्र की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति हैं. वो करीब 400 अरब की मालकिन हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि यह सब बहुत आसानी से हो गया, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे पर्किन्स की कड़ी मेहनत, लगन और हार न मानने वाला जज्बा है। वेबसाइट Entrepreneur से बात करते हुए मेलानी पर्किन्स कहती हैं कि मैंने रिजेक्शन (अस्वीकृति) के अनुभवों से जल्दी ही सीखा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना और लगातार कुछ न कुछ करते रहना सीखा। 

पर्किन्स कहती हैं कि हर बार जब हमें किसी निवेशक से कोई कारण मिलता कि वे निवेश क्यों नहीं करेंगे, तो हम इस बात पर ध्यान केंद्रित करते कि हम क्या कुछ बदलाव कर सकते हैं। एक वर्ष में 100 से अधिक बार रिजेक्ट किया गया। लोगों के लिए 100वें 'नहीं' के बाद सामान्य बात यह होगी कि आप रुक जाएं, लेकिन आपको दृढ़ रहना होगा। मैं अपनी ऊर्जा को लगातार उन चीजों में डालती, जिनसे निवेशक आते, उनके सवालों का जवाब मिलता, उनकी समस्या दूर होती। 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 31 वर्षीय मेलानी पर्किन्स लोकप्रिय डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva की को-फाउंडर और CEO हैं। उन्होंने अपना पहला बिजनेस तब शुरू किया था जब वह सिर्फ 14 साल की थीं. 22 साल की उम्र में, मेलानी ने अपनी अगली कंपनी की स्थापना की। आज, फ़्यूज़न बुक्स ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा वार्षिक पुस्तक प्रकाशक है और इसकी मौजूदगी फ़्रांस और न्यूज़ीलैंड में भी है। 

2013 में, पर्किन्स ने अपना बिजनेस, Canva लॉन्च किया था। यह एक ऐसा मंच है जो किसी को भी पेशेवर-गुणवत्ता वाले डिज़ाइन बनाने की अनुमति देता है, चाहे उनकी विशेषज्ञता का स्तर कोई भी हो। आज Canva के पास 190 विभिन्न देशों में 10 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। कंपनी, जिसमें 250 से अधिक कर्मचारियों की टीम है, का मूल्य जनवरी 2018 तक 1 बिलियन डॉलर (7372 अरब) था। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National