जनसेवक बलराज कुंडू ने लड़कियों को दिया रक्षा बंधन का तोहफा, गांवों से पढ़ने को शहर आने वाली लडकियों के लिए चलाएंगे 5 और नई फ्री बसें

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

K9 Media
रोहतक, 6 अगस्त : जन सेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू ने रक्षाबंधन से ठीक पहले गांवों से शहर के कॉलेजों में पढ़ने को जाने वाली लड़कियों को 5 नई फ्री बसों का एडवांस तोहफा दिया है। इससे पहले उनके द्वारा लड़कियों की 12 फ्री बसें चलाई जा रही हैं जो अब बढ़कर 17 हो जाएंगी। यह घोषणा उन्होंने आज रोहतक में जींद बाईपास स्थित कुंडू फार्म पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह में अपने लाडले विधायक भाई को राखी बांधने पहुंची बहनों को सम्बोधित करते हुए किया। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में 5 अन्य बसें भी जल्द ही चलाई जाएंगी। कुंडू ने कहा कि वे अपने प्रयास को तब सार्थक मानेंगे जब ये बहनें उच्च शिक्षा हासिल करके नारी शसक्तीकरण का उदाहरण पेश करते हुए अच्छी नौकरियां हासिल करेंगी और अफसर बनकर समाज की सेवा करेंगी।

जनसेवक बलराज कुंडू ने लड़कियों को दिया रक्षा बंधन का तोहफा, गांवों से पढ़ने को शहर आने वाली लडकियों के लिए चलाएंगे 5 और नई फ्री बसें

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन से पूर्व रक्षाबंधन कार्यक्रम कुंडू फार्म हाउस, रोहतक में आयोजित किया गया, जहां कॉलेज की लड़कियां और दूर दराज के गांव से बहनें हजारों की संख्या में महम विधायक बलराज कुंडू को राखी बांधने पहुंची। बहनों के जबरदस्त उत्साह और आत्मियता से महम विधायक बलराज कुंडू भाव विभोर दिखे और हर साल की तरह इस साल भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन से पूर्व 5 नई फ्री बसों का एडवांस तोहफा दे दिया, ज़िसकों सुनकर वहां पहुंची हजारों बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई। महम विधायक बलराज कुंडू ने बहनों को याद दिलाया कि बहनें जब अपने भाइयों को राखी बांधती हैं तो भाई उसे कुछ देता है। फिर महम विधायक बलराज कुंडू ने हजारों बहनों से अनुरोध किया कि आप सभी ने अपने भाइयों से राखी के बदले एक संकल्प लेना है और बोलना है कि भाई मुझे वचन दो कि जो सम्मान आप अपनी बहनों का करते हो, वही सम्मान आप हर दूसरी बहन के लिए भी रखोगे। बहनों ने जोरदार तालियां बजाकर इसके लिये अपनी स्वीकृति दी और सभी ने एक स्वर में वचन दिया कि महम विधायक बलराज कुंडू के सम्मान और महम हल्के के मान को कभी ठेस नहीं लगने दी जायेगी।
----

Around The Web

Uttar Pradesh

National