पति की बेवफाई का बदला लेने के लिये पत्नी ने condom में लगाया मिर्च पाउडर
नई दिल्ली : आज हम आपको ऐसी खबर के बारें में बताने जा रहे हैं, जिस हर उस मर्द को पढ़ना चाहिये जो अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं या फिर धोखा देने की कोशिश में लगे हुए हैं। एक पत्नी ने अपने धोखेबाज पति से बदला लेने के लिये क्रूर साजिश रची, जिसके बारें में जानकर भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पति जिसके कारण अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था, वो कोई और नहीं बल्कि पत्नी की सबसे अच्छी सहेली निकली। पति चोरी-चुपके पत्नी की सहेली के साथ संबंध बनाता था।
पत्नी ने अपने पति की इस बेवफाई कहानी को फेसबुक के जरिये पूरी दुनिया के सामने उजागर किया। पत्नी ने बताया कि एक दिन उसे पति की कार से कॉन्डम (condom) का पैकेट मिला। जब उसे पता चला कि पति उन कॉन्डम (condom) का यूज (use) किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान करने वाला है, तो उसने खौफनाक साजिश रची।
पत्नी ने कॉन्डम का पैकेट लेकर हर पैकेट में एक छोटा सा छेद कर दिया। इसके बाद सारे पैकेट को मिर्च पाउडर के घोल में डाल दिया फिर उसे सुखाकर वापस कार में उसी जगह रख दिया जहां पर वो रखे हुए थे। पति जब सोया हुआ था तब उसकी पत्नी ने अपने इस प्लान (plan) को अंजाम दिया।
पति सोकर उठा और इसके बाद बहाना बनाकर घर से निकल गया। कुछ घंटों के बाद पत्नी को उसकी बेस्ट फ्रैंड का कॉल आया। उसने बताया कि वह अभी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही थी। उन दोनों ने कंडोम का इस्तेमाल किया था, इसके बाद दोनों को उनके प्राइवेट पार्ट में बहुत जलन हो रही है। सहेली ने बताया कि जब वो सेक्स कर रही थी उसी दौरान उसके साथ ये घटित हुआ। सहेली ने पत्नी से इसका इलाज जानने के लिए फोन किया था। यह सुनकर तो पत्नी के जैसे होश ही उड़ गये हो।
कुछ घंटों के बाद पति घर आया तो वह भी जलन की वजह से परेशान लग रहा था। घर आते ही उसने सबसे पहले बर्फ का थैला लिया तथा अपने प्राइवेट पार्ट पर इस्तेमाल किया। पति ने बताया कि उसे वहां पर जलन हो रही है।
इसके बाद तो पत्नी का दिमाग खुल गया। उसे पता चल गया कि उसके पति का अफेयर किसी और के साथ नहीं बल्कि उसकी बेस्ट फ्रैंड के साथ ही चल रहा है। वो बहुत दुखी हो गई। उसने गुस्से में आकर अपने पति को तलाक दे दिया और उसे बेस्ट फ्रैंड से हमेशा के लिये दोस्ती तोड़ दी।