कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय

  1. Home
  2. Entertainment

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय


प्रथम पूजनीय भगवान गणपति का गणेश चतुर्थी का उत्सव शुरु हो चुका है। यह 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोग बप्पा की मूर्ति अपने घर पर 5,7,11 दिनों तक स्थापित करते हैं। इन पावन दिनों पर लोग गणेश जी की पूजा करने के साथ उन्हें अलग-अलग पकवानों का भोग लगाते हैं। उसके बाद उनका बड़ी धूमधाम से विसर्जन किया जाता है। मान्यता है इन शुभ दिनों पर कुछ खास उपाय करने कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही गणेश जी की असीम कृपा मिलती है।


चलिए जानते हैं कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में....

गणपति बप्पा को चढ़ाएं 21 दूर्वा व गुड़

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय है। इसलिए इस गणेश उत्सव पर उन्हें 21 दूर्वा जोड़े में अर्पित करें। इसके साथ गुड़ की डली भी चढ़ाएं। इससे गणेश जी की असीम कृपा मिलती है। साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

बप्पा को लगाएं लड्डूओं का भोग

इस शुभ अवसर पर प्रथम पूजनीय गणेश जी को 5 लड्डुओं का भोग लगाएं। उसके बाद उनके आसपास जल छिड़कें और मन ही मन गणेश जी से प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश जी की कृपा मिलती है। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

गाय को खिलाएं हरी सब्जी

इन शुभ दिनों पर गाय को हरी सब्जी खिलाएं। इससे कर्ज से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। साथ ही जीवन की समस्याएं दूर होकर घर सुख-समृद्धि व खुशहाली आएगी।

जरूरतमंद व गरीब में दान करें

अगर आप कर्ज से बेहद परेशान है तो गणेश उत्सव पर एक छोटा सा उपाय कर सकती हैं।‌‌ इसके लिए गणेश चतुर्थी पर किसी गरीब व जरूरतमंदों को हरे रंग के कपड़े में थोड़ा सा धनिया बांधकर दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्दी ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National