छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


K9Media

सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अंकित व समीर हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामले को लेकर एक महिला ने 10 जून को पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसकी बेटी को बहकाकर दो माह पहले अंकित व समीर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National