हत्या की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

हत्या की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को किया गिरफतार

हत्या की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को किया गिरफतार


रिमाण्ड अवधि के दौरान हत्या की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर, मामले की विवेचना जारी
पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिये हुये है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुये जिले के सी0आई0ए0-1 स्टाफ सोनीपत  की पुलिस ने रिमाण्ड अवधि के दौरान हत्या की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों कोे गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी चांद उर्फ चन्दा पुत्र रणधीर निवासी बिधल व मन्दीप उर्फ बच्ची पुत्र कृष्ण निवासी मयूर विहार शहर सोनीपत के रहने वाले है।
    इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 19 जून को सुरेन्द्र पुत्र रणसिंह निवासी मयूर विहार सोनीपत ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम युवको ने मेरे लड़के सागर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना का उक्त सुरेन्द्र के कथनानुसार कथन अंकित कर शस्त्र अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सदर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।
 बाद में अनुसंधान का कार्य सी0आई0ए0-1 स्टाफ सोनीपत को सौपा गया। सी0आई0ए0-1 स्टाफ सोनीपत में नियुक्त स0उ0नि0 अनिल कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपियों दिशान्त उर्फ दिशू पुत्र नरेश सलीमपुर ट्राली हाल इण्डियन कालोनी शहर सोनीपत व प्रवीन पुत्र रणधीर निवासी बिधल हाल बैंक कालोनी शहर रोहतक को पहले ही गिरफतार कर लिया था। गिरफतार आरोेपियों से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि लगभग 6/7 महिने पहले मृतक सागर व उसके साथियों के साथ लडाई-झगडे की रंजिश को लेकर चांदा निवासी बिधल के कहने पर अपने साथी प्रवेश उर्फ बाबा व मनीष उर्फ बाबा के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपियों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व बाईक को भी बरामद कर लिया गया था। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था।
अनुसंधान टीम में नियुक्त स0उ0नि0 रमेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त एक और आरोपी प्रवेश उर्फ कव्वा पुत्र मांगे निवासी शास्त्री कालोनी शहर सोनीपत को पहले ही गिरफतार कर लिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।
रिमाण्ड अवधि के दौरान अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त दो और आरोपियों चांद उर्फ चन्दा पुत्र रणधीर निवासी बिधल व मन्दीप उर्फ बच्ची पुत्र कृष्ण निवासी मयूर विहार शहर सोनीपत को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जायेगा। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National