मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस की ‘अनटोल्ड स्टोरीज‘ कॉफी टेबल बुक का किया वि

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस की ‘अनटोल्ड स्टोरीज‘ कॉफी टेबल बुक का किया वि

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस की ‘अनटोल्ड स्टोरीज‘ कॉफी टेबल बुक का किया वि


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस की ‘अनटोल्ड स्टोरीज‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

चंडीगढ़, 12 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में गृह मंत्री अनिल विज और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ईआरएसएस लॉन्च कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस की ’अनटोल्ड स्टोरीज’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
                यह पुस्तक कोविड महामारी के गत 16 महीनों के दौरान हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा किए गए अनेक वीरतापूर्ण कार्य को चित्रों द्वारा दर्शाती है, और उन 49 पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि भी देती है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण शहादत प्राप्त की। पुस्तक में विशेष रूप से पुलिस विभाग के ’कर्मवीर’ - उन अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है जिन्होंने पिछले 16 महीने में लॉकडाउन को लागू करते हुए नागरिकों की सहायता करके उन्हें कोविड-19 सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए अपने दायित्वों से बढकर कार्य किया।
              इस अवसर पर महामारी की रोकथाम में पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान हरियाणा पुलिस और उसके नेतृत्व द्वारा प्रदर्शित समर्पण और कड़ी मेहनत सराहनीय है। पुलिस ने न केवल महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों में कुशलता से कार्य किया, बल्कि राज्य में विभिन्न प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति की अतिरिक्त चुनौती को भी संभाला।

Around The Web

Uttar Pradesh

National