उत्तर प्रदेश : खेल मंत्री को काटा चूहें ने समझ बैठे सांप ने डश लिया, जानिए फिर क्या हुआ

  1. Home
  2. UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश : खेल मंत्री को काटा चूहें ने समझ बैठे सांप ने डश लिया, जानिए फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश : खेल मंत्री को काटा चूहें ने समझ बैठे सांप ने डश लिया, जानिए फिर क्या हुआ


 UP : दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार रात सोते समय चूहे ने काट लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, सांप के डसने का संदेह होने के चलते मंत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में चूहे के काटने की पुष्टि होने पर मरहम-पट्टी कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

आसपास जंगल होने की वजह से मंत्री को शक हुआ कि उन्हें सांप ने डस लिया है और इसी घबराहट में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मिश्रा ने बताया कि मंत्री को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला कि उन्हें सांप ने नहीं, बल्कि चूहे या छछूंदर ने काटा है। सांप के न डसने की पुष्टि होने के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार होने लगा और उन्हें सुबह छह बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि यादव अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और वह सोमवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने मंत्री गिरीश चंद्र यादव शुक्रवार को बांदा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे। इसी बीच अचानक देर रात करीब 3 बजे उन्हें सोते समय जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। चूंकि आसपास घना जंगल था इसलिए सांप के डंसने की आशंका के चलते मंत्री का पूर स्टाफ भयभीत हो गया। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National