Bhojpuri Hit Song: आपस में भिड़ी दो भोजपुरी एक्ट्रेस, देखिए फिर फैंस ने क्या क्या देखा

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Bhojpuri Hit Song: आपस में भिड़ी दो भोजपुरी एक्ट्रेस, देखिए फिर फैंस ने क्या क्या देखा

Bhojpuri Hit Song: आपस में भिड़ी दो भोजपुरी एक्ट्रेस, देखिए फिर फैंस ने क्या क्या देखा


Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह दोनों ही हसीनाओं का सिक्‍का चलता है। दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्‍में दी हैं। लेकिन कल्‍पना कीजिए पर्दे पर क्‍या ही धमाल मचा होगा, जब दोनों एकसाथ नजर आई होंगी। 


साल 2016 में रिलीज 'मोकामा 0 किमी' में यह नजारा सच साबित हुआ था। आलम यह था कि संतोष मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म को देखने के दौरान थिएटर्स में सीटियां गूंज रही थीं। खासकर इसके गाने 'सौतिनिया के चक्‍कर में', जिसमें दोनों की कमाल की जुगलबंदी नजर आई है।

'सौतिनिया के चक्‍कर में' गाना यूट्यूब पर भी जबरदस्‍त हिट है। 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के चैनल पर 6 साल पहले रिलीज किए गए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 115M से अधिक बार देखा जा चुका है। 


फिल्‍म के सीक्‍वेंस में आम्रपाली और अंजना पुलिस और गुंडों की मिलीभगत वाली टोली के आगे एक-दूसरे को डांस पर जबरदस्‍त टक्‍कर दे रही हैं। यह गाना भोजपुरी के फैंस के लिए किसी तोहफे की तरह है। 


इस खूबसूरत गीत को इंदु सोनाली और कल्‍पना ने मिलकर गया है। जबकि बोल लिखे हैं गीतकार श्‍याम देहाती ने और म्‍यूजिक कम्‍पोज किया है राजेश रजनीश ने।

'मोकामा 0 किमी' में इन दो हसीनाओं के अलावा अवधेश मिश्रा, बृजेश पाठक, कुणाल सिंह, संजय पांडे और मनोज टाइगर जैसे दिग्‍गज एक्‍टर्स हैं। 

फिल्‍म की कहानी मोकामा गांव की है, जहां कुछ बदमाश गुंडे गांव में दहशत फैलाते हैं। इसी बीच कहानी में हीरो की एंट्री होती है, जो एक ईमानदार पुलिस वाला है। यह फिल्‍म यूट्यूब पर उपलब्‍ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National