Aaj Ka Love Rashifal 17 November 2023: आज का लव राशिफल, इन राशियों के जातक करेंगे प्यार का इजहार

आज आपका पार्टनर आपसे नाराज रह सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपकी किसी बात से आपका पार्टनर हर्ट हुआ है,
मेष
आज आपका पार्टनर आपसे नाराज रह सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपकी किसी बात से आपका पार्टनर हर्ट हुआ है, जिस कारण पार्टनर का मन अशांत दिखाई पड़ेगा। इसके लिए पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। अच्छा होगा कि बैठकर समस्या का समाधान निकालें।
वृषभ
आज आपका पार्टनर आपसे मिलकर खुश दिखाई देगा। हो सकता है कि वह आपका बहुत दिनों से इंतजार कर रहा है। आज आपसे मिलकर उन्हें अपने संबंध को बचाने का एक मौका मिल सकता है। आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती के लिए सॉरी बोल कर बात को खत्म कर सकता है।
मिथुन
बहुत दिनों से आपका पार्टनर आपसे कुछ मन की बात बोलना चाहता है, परंतु कुछ बातों को लेकर वह शांत रहता है पर आज आपका पार्टनर आपसे खुलकर अपने मन की बात रखेगा। उसे आपसे बड़ी उम्मीद है। अच्छा होगा कि अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें और उनका सपोर्ट करें।
कर्क
आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है। मौसम के हिसाब से बाहर जाना आज आप दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। बहुत दिन से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। उसे दूर करने का यही एक उपाय है। अपने साथी के साथ समय बिताएं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह
आज आपका पार्टनर मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस वजह से बाहर जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे आप दोनों के मन में उदासी रहेगी। आज अपने साथी के साथ समय बिताएं। यह उनके लिए अच्छा होगा।
कन्या
आज आपका पार्टनर आपके के बारे में अपने विचार बदल सकता है। हो सकता है कि कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों में मतभेद उत्पन्न करना चाहता है। वह आपके पार्टनर को आपके खिलाफ भड़का सकता है। अच्छा होगा कि बात को समझें फिर कोई बड़ा डिसीजन लें।
तुला
आज आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाला है। आज आपका साथी आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। बहुत दिनों से वह अपने मन की बात मन में दबाए हुए है, पर आज आपका साथी आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक
आज का दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ आज का दिन फुल इंजॉय करेंगे। साथ ही अपने पार्टनर के साथ आज खरीदारी कर सकते हैं।
धनु
आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा कर सकते हैं, जिस कारण आप दोनों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है। कुछ गलतफहमियों के कारण आप दोनों में दूरी बढ़ती दिखाई देगी। अच्छा होगा संबंध को बचाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।
मकर
आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। मनाने के लिए आज आप गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा कि उनके साथ समय बिताएं। उनके साथ कहीं बाहर घूमने चले जाएं। उनका मन खुश होगा।
कुंभ
आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ आज दिन भर साथ रहेंगे। घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है।
मीन
आज आपका साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसे सुनकर आप और आपके परिवार में खुशी छा जाएगी। आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय उपयुक्त है।