Haryana News: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन शादी के 20 दिन बाद हुई लापता, पति ने बताई ये बात

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Haryana News: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन शादी के 20 दिन बाद हुई लापता, पति ने बताई ये बात

हरियाणा में नई नवेली दुल्हन शादी के 20 दिन बाद हुई लापता, पति ने बताई ये बात

हरियाणा के रेवाड़ी में एक नई नवेली दुल्हन लापता हो गई। पति उस वक्त दूध देने के लिए गया हुआ था। वापस आया तो घर पर पत्नी नहीं मिली। 


Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक नई नवेली दुल्हन लापता हो गई। पति उस वक्त दूध देने के लिए गया हुआ था। वापस आया तो घर पर पत्नी नहीं मिली। 

दोनों ने 20 दिन पहले नई दिल्ली स्थित एक ट्रस्ट में शादी की थी। बावल थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेवाड़ी जिले के कस्बा बावल निवासी रविन्द्र ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ डेयरी का भी काम करता है। 

उसने पिछले माह 23 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी रिंकी कौर से नई दिल्ली स्थित एक ट्रस्ट में शादी की थी। शादी के बाद उसकी पत्नी उसके साथ कुछ दिन रही। 2 नवंबर को वह अपने मायके चली गई। 12 नवंबर को दीपावली के त्योहार पर मायके से वापस आई। अगले दिन सुबह वह दूध देने के लिए गया हुआ था। 

जब दूध देकर वापस आया तो पत्नी रिंकी कौर घर पर नहीं मिली। रविंद्र के मुताबिक, उसकी पत्नी सुबह साढ़े 5 बजे अचानक लापता हो गई। उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल पाया। 

रविंद्र ने अपनी सास को भी फोन किया, लेकिन जवाब मिला कि वह उत्तराखंड भी नहीं पहुंची। रविंद्र की माने तो शादी से पहले रिंकी की मां और उससे उसकी मुलाकात किसी परिचित के जरिए हुई थी। इसके बाद ही शादी तय हुई। 

शादी से लड़की की मां और अन्य लोग भी खुश थे। हालांकि अचानक पत्नी के लापता होने के पीछे का कारण उसे भी मालूम नहीं है। रविंद्र ने बताया कि उसे किसी पर शक भी नहीं है। 

बावल थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर धारा 346 के तहत FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National