Haryana News: हरियाणा में रिटायर्ड कर्मचारियों से ऐंठे लाखों रुपए, व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Haryana News: हरियाणा में रिटायर्ड कर्मचारियों से ऐंठे लाखों रुपए, व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

हरियाणा में रिटायर्ड कर्मचारियों से ऐंठे लाखों रुपए


 

हरियाणा के रोहतक में पब्लिक हेल्थ विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढ़ाई लाख रुपए ठग लिए। वॉट्सऐप पर नग्न लड़की ने बात करके उनकी अश्लील वीडियो बनाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के सेक्टर-2 नानक चंद ने पुलिस को दी शिकायत में वे पब्लिक हेल्थ विभाग के रिटायर्ड हैं और घर पर रहते हैं। 25 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक वॉट्सऐप काल आई, जिसमें सामने से एक लड़की की आवाज सुनाई दी। उस लड़की ने दोस्ती करने के लिए बोला तो नानक चंद ने फोन काट दिया। इसके बाद 26 नवंबर को उसी नंबर से वीडियो कॉल आई। जिसमें एक लड़की नग्न अवस्था में दिखाई दे रही थी। तो उसने वीडियो देखकर फोन काट दिया।

तीसरे दिन मिली अश्लील वीडियो
पीड़ित ने बताया कि 27 नवंबर को सुबह वाट्सअप पर अश्लील वीडियो भेजी गई। जिसमें उसकी फोटो भी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। जब वीडियो को डिलीट करने का अनुरोध किया तो वे नहीं माने। उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम दिल्ली से इंस्पेक्टर बताया।

जिसने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर 3 बार आ चुका है। फोन करने वाले ने धमकी दी की इसके लिए तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए वीडियो को डिलीट करवाएं।

2 लाख 49 हजार 500 रुपए हड़पे
वीडियो डिलीट करने के लिए उसने एक नंबर दिया और उस पर बात करने के लिए कहा। उस नंबर पर कॉल करके संपर्क किया तो उसने वीडियो हटाने के लिए 2 लाख 49 हजार 500 रुपए चार्ज मांगा। आश्वासन दिया कि यह चार्ज बाद में वापस मिल जाएगा। उसके कहे अनुसार पैसे डाल दिए।

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वीडियो डिलीट करने के लिए अतिरिक्त फीस मांगी। उसने फीस देने से मना कर दिया। पीड़ित ने अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने की शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National