Married Woman Escapes: हरियाणा में युवक के साथ घर से भागी महिला, मंदिर से नहीं आई वापस

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Married Woman Escapes: हरियाणा में युवक के साथ घर से भागी महिला, मंदिर से नहीं आई वापस

news


Married Woman Escapes: हरियाणा के रोहतक जिले में महिला के युवक के साथ भागने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने दो बच्चों के साथ मंदिर में गई थी और वापस नहीं लौटी। 

पति ने संदेह जताया कि वह दोनों बच्चों के साथ युवक के साथ फरार हो गई है। 

जिसकी शिकायत पुलिस को दी और तलाश करने के गुहार लगाई।

सांपला थाना एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। 

उसकी शादी करीब 24 वर्षीय महिला के साथ हो रखी है। उनके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। 

उसकी पत्नी शुक्रवार को सुबह दोनों बच्चों के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए घर से गई थी।

उन्होंने बताया कि मंदिर से उसकी पत्नी व बच्चे वापस नहीं लौटे। 

उन्होंने संदेह जताया कि सांपला एरिया के रहने वाले एक युवक अपने साथ उसकी पत्नी व दोनों बच्चों को भगाकर ले गया। 

अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National