हाईवे पर किसान का शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया डेढ़ घंटा जाम

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

हाईवे पर किसान का शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया डेढ़ घंटा जाम

हाईवे पर किसान का शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया डेढ़ घंटा जाम


गोहाना:
 शुक्रवार को गांव दोदवा के ग्रामीणों ने जींद-सोनीपत हाईवे स्थित लाठ-जौली चौक में किसान राजेंद्र उर्फ सेठी का शव रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों व स्वजनों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया। किसान को बदमाशों ने 13 गोलियां मारी थी।
 बृहस्पतिवार को गांव दोदवा के किसान राजेंद्र की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी।  शुक्रवार को नागरिक अस्पताल गोहाना में दोपहर करीब दो बजे राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा गया। ग्रामीण शव को लेकर जींद-सोनीपत हाईवे स्थित लाठ-जौली चौक पर लेकर पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मनप्रीत ने पांच माह पहले उनके भाई राजेंद्र को गोली मार कर घायल कर दिया था। उसके बाद वह फरार था। मनप्रीत की कई बार गिरफ्तारी की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। अब राजेंद्र ने मनप्रीत की हत्या के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर धमकी दी कि जिससे गांव में दशहत का माहौल है। स्वजनों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी, उनके शस्त्रों के लिए लाइसेंस बनवाने और परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। जाम खुलवाने के लिए एएसपी निकिता खट्टर पहुंची। एएसपी ने स्वजनों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, जिस पर शव को रोड से उठा कर जाम खोल दिया गया। डेढ़ घंटे तक लगे जाम से वाहन चालकों को परेशानी हुई। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National