महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. NATIONAL

महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंबई पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि गुरुवार की रात खैरानी रोड पर महिला बेहोशी की हालत में पाई गई थी। फिलहाल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संगीन अपराध के आरोप में पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है, उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के व्यक्ति को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई। ऑटो के अंदर खून के छींटे भी मिले हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश) और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच भी की जा रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National