प्रवासी मजदूरों की कमी से अधिकतर किसान कंबाइन मशीन से करवा रहे हैं गेहूं की कटाई 

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

प्रवासी मजदूरों की कमी से अधिकतर किसान कंबाइन मशीन से करवा रहे हैं गेहूं की कटाई 

प्रवासी मजदूरों की कमी से अधिकतर किसान कंबाइन मशीन से करवा रहे हैं गेहूं की कटाई 


आगामी एक सप्ताह में पूरी हो जाएगा गेहूं कटाई कार्य 
प्रवासी मजदूरों की कमी से अधिकतर किसान कंबाइन मशीन से करवा रहे हैं गेहूं की कटाई 
राजेंद्र कुमार : गोहाना 
उपमंडल क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रवासी मजदूरों की कमी से करीब 90 प्रतिशत किसान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से ही फसल की कटाई करवा रहे हैं। क्षेत्र में आगामी करीब एक सप्ताह में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य पूरा हो जाएगा। गेहूं के साथ किसान सरसों की फसल की कटाई भी मशीनों से करवा रहे हैं। 
क्षेत्र में अप्रैल महीने के शुरू में गेहूं और सरसों की फसल की कटाई का कार्य शुरू हो गया था। आगामी करीब एक सप्ताह में यह कार्य पूरा भी हो जाएगा। फसल की कटाई के साथ किसान रीपर मशीनों से तूड़ा बनाने का काम भी साथ में कर रहे हैं। इस बार किसान क्षेत्र में गेहूं की करीब 90 प्रतिशत फसल की कटाई कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे हैं। किसान इसका मूल कारण प्रवासी मजदूरों की कमी बता रहे हैं। क्षेत्र के किसान संजय, पं. महावीर, रविंद्र और राजीव ने बताया कि कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन की आशंका के साथ इस बार प्रवासी मजदूर बहुत कम आ पाए। गन्ने की छिलाई के लिए कुछ मजदूर आए थे लेकिन वे गेहूं की कटाई किए बिना ही वापस चले गए। किसानों का कहना है कि आगामी करीब एक सप्ताह में गेहूं की कटाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिन किसानों ने हाथ से फसल की कटाई कर रखी है उसकी थ्रेसिंग का कार्य भी सप्ताहभर में पूरा हो जाएगा।
तूड़ा बनाने के बाद जमीन की गुड़ाई कर दें 
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गोहाना के एसडीओ डा. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने कहा कि अब ज्यादातर लोग जागरूक हो गए हैं और वे फसल के अवशेषों को जलाते नहीं हैं। किसानों की यह एक अच्छी सोच है। एसडीओ ने कहा कि गेहूं के अवशेषों का तूड़ा बनाने के बाद किसान खेत की जमीन की गुड़ाई कर दें ताकि अवशेषों में आगजनी की घटना की संभावना न रहे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National