Punjab : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में चलाए हथियार मिले

  1. Home
  2. PUNJAB

Punjab : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में चलाए हथियार मिले

Punjab : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में चलाए हथियार मिले


K9Media

Punjab; पंजाब पुलिस को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हथियार मिल गए हैं। कत्ल में उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जो शार्पशूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूपा रूपा से बरामद हुए थे। पंजाब पुलिस ने इन दोनों का अमृतसर में अटारी बॉर्डर के नजदीक एनकाउंटर किया था। उनसे बरामद AK47 और 9MM पिस्टल ही कत्ल में इस्तेमाल हुए। पुलिस ने इन हथियारों और मूसेवाला के कत्ल वाली जगह के खोल की फॉरेंसिक जांच कराई। जिसमें इसकी पुष्टि हो गई है।

कत्ल के बाद वापस ले लिए हथियार
मूसेवाला के कत्ल के लिए कनाडा बैठे गैंगस्र्टर गोल्डी बराड़ ने सबको हथियार उपलब्ध करवाए थे। जिन हथियारों से मूसेवाला का कत्ल किया गया, वह फौजी, अंकित सेरसा और कशिश से वापस ले लिए गए। जिन्हें जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू ले गए। AK 47 से मन्नू ने ही फायरिंग की थी। कशिश, फौजी और सेरसा को बैकअप में अलग से हथियार दिए गए थे। जो उन्होंने हिसार के गांव में छुपाकर रखे थे। उन्हें दिल्ली पुलिस बरामद कर चुकी है।

पुलिस पर इन्हीं हथियारों से की थी फायरिंग
मूसेवाला हत्याकांड में 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी, कशिश और अंकित सेरसा गिरफ्तार हो चुके हैं। दीपक मुंडी फरार है। जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पुलिस ने अमृतसर में अटारी के नजदीक भकना चिचा गांव में घेर लिया था। एनकाउंटर के दौरान रूपा और मन्नू ने इसी AK 47 और 9MM पिस्टल से फायरिंग की गई थी। हालांकि पुलिस ने दोनों को मार गिराया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National