डिप्रेशन के चलते भी बनीं IAS, वो भी पहली बार में, UPSC में हासिल की 85वीं रैंक

अलंकृता पांडे ने यूपीएससी 2015 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए AIR 85 भी हासिल की।

अलंकृता पांडे ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की।

आईएएस अलंकृता को शुरुआत में पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित किया गया था।

आईएएस अंशुल अग्रवाल के साथ उनकी शादी के बाद, उन्हें बिहार राज्य दिया गया।

अलंकृता पांडे उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं।

एमएनआईआईटी-इलाहाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

उसके बाद, उन्होंने सिलिकान वेल्ली बैंगलोर में एक आईटी कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दिया।

2015 वह एक निजी परेशानी से गुज़री जिसने जीवन को लगभग खतरे में डाल दिया।

इससे उबरने के लिए अलंकृता को एंटीडिप्रेशन दवाओं पर निर्भर रहना पड़ा।