महिलाएं व बच्चे कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा, जाने कब तक है ये सुविधा उपलब्ध

  1. Home
  2. HARYANA

महिलाएं व बच्चे कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा, जाने कब तक है ये सुविधा उपलब्ध

महिलाएं व बच्चे कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा, जाने कब तक है ये सुविधा उपलब्ध


K9Media

हरियाणा रोडवेज आज रक्षा बंधन पर्व पर बहनों और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री बस सुविधा देगी। फ्री यात्रा सुविधा आज दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी।रक्षा बंधन के चलते अंबाला में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

दिल्ली और चंडीगढ़ तक का फ्री यात्रा

सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों को हरियाणा समेत दिल्ली और चंडीगढ़ तक फ्री यात्रा करने की सुविधा दी है। रोडवेज की ओर से अंबाला सिटी और कैंट बस स्टैंड पर बूथ पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं, यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाने की योजना बनाई गई है। बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षा बंधन पर फ्री यात्रा सुविधा दी जा रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National