15 तक आम लोगों के लिए खोला महिला कालेज का पुस्तकालय

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

15 तक आम लोगों के लिए खोला महिला कालेज का पुस्तकालय

15 तक आम लोगों के लिए खोला महिला कालेज का पुस्तकालय


15 तक आम लोगों के लिए खोला महिला कालेज का पुस्तकालय
-क्रांतिकारियों व महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई
गोहाना:
 आजादी के अमृत महोत्सव में राजकीय महिला कालेज गोहाना के पुस्तकालय को आम लोगों के लिए 15 अगस्त तक खोल दिया गया है। पुस्तकालय में क्रांतिकारियों व महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी से कोई भी व्यक्ति शुल्क जमा करवा कर पुस्तक अपने साथ ले जा सकता है। वहीं पुस्तकालय में बैठ कर पुस्तकें पढऩे के लिए भी जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।
  राजकीय महिला कालेज गोहाना के प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि कालेज द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में कालेज के पुस्तकालय क्रांतिकारियों व महापुरुषों के जीवन पर आधारित जितनी पुस्तकें हैं उनको अलमारियों से निकाल कर प्रदर्शनी लगाई गई है। छात्राएं पुस्तकालय में जाकर पुस्तकें पढ़ सकती हैं। 15 अगस्त तक पुस्तकालय को आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। कोई भी व्यक्ति प्रदर्शनी अवलोकन करने के साथ पुस्तकालय में बैठ कर पुस्तकें पढ़ सकता है। अगर कोई व्यक्ति पुस्तक साथ लेकर जाना चाहेगा तो उसे शुल्क जमा करवाना होगा। पुस्तक वापस देने पर शुल्क वापस दे दिया जाएगा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National