जींद में महिलाओं ने किया सफीदों रोड जाम

  1. Home
  2. HARYANA
  3. JIND

जींद में महिलाओं ने किया सफीदों रोड जाम

जींद में महिलाओं ने किया सफीदों रोड जाम


K9Media

Jind:

हरियाणा के जींद शहर के व्यस्ततम मार्ग सफीदों रोड पर शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में आसपास की कॉलोनी की महिलाएं विरोध में उतर आयीं। महिलाओं ने जींद-सफीदों मार्ग पर सड़क के बीचो बीच बैठकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जिस जगह शराब ठेका खोला गया है उस जगह एक कॉलेज है। छात्राओं और महिलाओं का यहां से गुजरना दूभर हो जाएगा। महिलाओं के लामबंद होने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

महिलाओं ने बताया कि सफीदों रोड पर हिंदू कन्या कॉलेज और शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों छात्राएं, महिलाएं गुजरती है। शराब ठेका खोले जाने के चलते महिलाओं का यहां से गुजर मुश्किल हो जाएगा। शराब ठेके कर बैठे शराबियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा। जिससे यहां प्रतिदिन झगड़े होने की संभावना बनेगी।

महिलाओं ने ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर एक पखवाड़ा पहले जाम भी लगाया गया था। तब पुलिस तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि ठेके को बंद करवा दिया जाएगा। लेकिन आज तक भी ठेका बंद नहीं किया गया। महिलाओं ने बताया कि जब तक ठेका बंद नहीं करवाया जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National