कार्यकर्ता नए लोगों को भी संगठन से जोड़ें: तीर्थ

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

कार्यकर्ता नए लोगों को भी संगठन से जोड़ें: तीर्थ

कार्यकर्ता नए लोगों को भी संगठन से जोड़ें: तीर्थ


कार्यकर्ता नए लोगों को भी संगठन से जोड़ें: तीर्थ
-प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष
 गोहाना:
 भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता नए लोगों को अपने साथ जोड़ें। राणा गोहाना में वार्ड दो में बूथ 46 पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला अध्यक्ष ने भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव देशवाल के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सूना व देखा।
 जिला अध्यक्ष तीर्थ देशवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि है। भाजपा सबका साथ समान विकास की नीति में विश्वास करती है। इसी नीति के साथ भाजपा सबको साथ लेकर पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रही है। केंद्र व राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं, जिससे अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी लाभ मिल सके। जब अंतिम पंक्ति में बैठे मुख्य धारा में आ जाएंगे तब समाज व देश में खुशहाली आएगी। कार्यकर्ता संगठन के साथ नए लोगों को जोड़ें। विपक्ष द्वारा कई मुद्दों पर भ्रामक प्रचार किया जाता है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सच्चाई बताएं। सक्रिय कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को देखा। इस मौके पर सुमित कक्कड़, दिलबाग देशवाल, प्रेम सैनी, सतनारायण शर्मा, मंगतराम पंवार, पंकज, महेश शर्मा, सतीश जांगड़ा, निपुण सहरावत, प्रवीन नरवाल आदि मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National