यमुनानगर : बड़ी वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. YAMUNANAGAR

यमुनानगर : बड़ी वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यमुनानगर : बड़ी वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


यमुनानगर:  4 बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहली वार्ड लक्ष्मी थिएटर के पास सुनार को गोली मार कर सोना चांदी लूटने के मामले, दूसरी कमानी चौक पर बैंक में कैश जमा कराने गए व्यापारी के ड्राइवर की हत्या कर 50 लाख लूटने के मामले ओर तीसरी रादौर में पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाने ओर जगाधरी एरिया में एक व्यक्ति पर गोली चला कर 2.80 लाख लूटने के मामले में मुख्यरोपी को गिरफ्तार किया है। 
बताया गया कि आरोपी को सरगना जिला के गॉव भगवान पुर थानाछप्पर का रहने वाला सर्वजीत सिहं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओर सभी वारदातो को आरोपी ही प्लान करता था और घटना के अनुसार अपने साथियों के साथ मिल्कर अंजाम देता था। इस संदर्भ में एसपी मोहित हांडा ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन सभी वारदातो में यही मुख्यरोपि है। और इन वारदातो को मुख्यरोपि ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है।और इन वारदातो को लेकर पुलिस की टीमें गहनता से जांच कर रही थी और साक्ष्य जुटाए गए, ओर सामने आया कि इन  वारदातों को एक ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। वही इन वारदातो में आरोपी के कई अन्य साथी भी शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है। ओर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके गैंग में 4 से 5 सदस्य शामिल हैं। जिनके नाम का भी खुलासा किया है।उन्हें भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी ।

Around The Web

Uttar Pradesh

National