हरियाणा में अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, झज्जर और रोहतक समेत इन जिलों अलर्ट जारी

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा में अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, झज्जर और रोहतक समेत इन जिलों अलर्ट जारी

हरियाणा में अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, झज्जर और रोहतक समेत इन जिलों अलर्ट जारी


हरियाणा में मौसम विभाग ने झज्जर और रोहतक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लगभग सभी जिलों में आसमान पर बादल छाए हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। रेाहतक व झज्जर के अलावा अन्य सभी जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है। 20 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश संभव है।

रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जता दी है। मौसम विभाग के रविवार को लेकर जारी बुलेटिन में सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी व हिसार जिलों को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

हालांकि 26 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हरियाणा से मानसून विदाई लेगा। हालांकि रविवार को भी अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

25 सितंबर को राज्य पर खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पहुंच जाएगा। जिसके कारण राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद और दिल्ली में कई जगह मध्यम से भारी बारिश होगी। 

कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। इस दौरान एक दो जगह भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National