हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार

हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार


हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार
गोहाना: 
 सदर थाना गोहाना पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त आरोपित गांव मुंडलाना के आशु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश करे दो दिन के रिमांड पर लिया।
 फरीदाबाद में नैतीयाला के लवकांत गांव मुंडलाना में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर हैं। उन्होंने 20 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि कंपनी के कार्यालय से लौटते समय गांव मुंडलाना के आशु, रामा सिंह, रुद्र और तीन अन्य युवकों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया। आरोपित उस पर कंपनी में लेबर का ठेका दिलवाने का दबाव बना रहे थे। जांच अधिकारी एएसआइ सुनील कुमार ने पुलिस की टीम के साथ आरोपित गांव मुंडलाना के आशु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे शनिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना में आरोपित गांव मुंडलाना के रुद्र व सचिन और गांव गामड़ी के विशाल को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National