हिसार : हांसी शहर में सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया मर्डर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. HISAR

हिसार : हांसी शहर में सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया मर्डर

हिसार : हांसी शहर में सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया मर्डर


K9Media

हांसी: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में बुधवार तड़के घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था। युवक के खिलाफ मारपीट के आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी जोर आजमाइश की, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा थी। दीवार से घर में दाखिल होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। हमलावर की संख्या 7 है और वे गट्‌टे में कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार हथियार लेकर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 साल का विकास अपने परिवार के साथ सो रहा था। तड़के 2 बजे के करीब 7 हमलावर आ गए। वे 8 फीट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी से मकान में घुसे। दीवारों पर कांच लगा हुआ था, फिर भी वे घुस गए। हमलावरों ने घर के सभी कमरे चैक किए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National