प्रिंसिपल ने डांटा तो 12वीं के स्टूडेंट ने चला दी गोलियां, पहले नमस्ते किया, फिर फायर कर दिया

  1. Home
  2. NATIONAL

प्रिंसिपल ने डांटा तो 12वीं के स्टूडेंट ने चला दी गोलियां, पहले नमस्ते किया, फिर फायर कर दिया

प्रिंसिपल ने डांटा तो 12वीं के स्टूडेंट ने चला दी गोलियां, पहले नमस्ते किया, फिर फायर कर दिया


सीतापुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां इंटर के छात्र ने स्कूल में प्रिंसिपल को गोली मार दी। छात्र ने पहले प्रिंसिपल को नमस्ते किया और फिर एक साथ तीन गोली मार दी। लड़का तमंचे में चौथी बुलेट लोड कर रहा था। तभी फायरिंग की आवाज सुनकर टीचर्स और छात्र आ गए। आरोपी मौके से भाग गया वहीं प्रिंसिपल की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र को प्रिंसिपल ने डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज था। वारदात सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श राम स्वरुप इंटर कॉलेज की है। शनिवार सुबह 8.30 प्रिंसिपल राम स्वरूप वर्मा अपने रूम में बैठे हुए थे। तभी आरोपी छात्र गुरविंदर सिंह कौर कमरे में पहुंचा। पुलिस ने बताया, गुरविंदर ने पहले प्रिंसिपल से नमस्ते किया। इसके बाद उसने तुरंत तमंचा निकाला लिया। यह देखकर प्रिंसिपल ने भागने की कोशिश की। तभी छात्र ने उन पर फायरिंग कर दी। प्रिंसिपल के कमर में पीछे की ओर तीन गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया, तीन गोली मारने के बाद भी आरोपी छात्र चौथी गोली तमंचे पर लोड कर रहा था। फायरिंग की आवाज सुनकर टीचर्स दौड़कर पहुंच गए। यह देखकर आरोपी छात्र मौके से भाग गया। आरोपी की तलाश में कई टीम लगाई गई है। वारदात का पता चलते ही आरोपी छात्र का परिवार भी घर बंद करके फरार हो गया है। उनका पता किया जा रहा है। आरोपी परिवार का इकलौता बेटा है। पिता किसान है।

स्कूल के टीचर्स और छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में प्रैक्टिकल फाइल चेक हो रही थी। इसी दौरान इंटर के ही एक अन्य छात्र रोहित से गुरविंदर का विवाद हो गया था। दोनों छात्रों में मारपीट हुई थी। इसके बाद गुस्से में गुरविंदर ने क्लास की कुर्सियां तोड़ दी थी। इसके बाद प्रिसिंपल राम सिंह वर्मा ने दोनों छात्रों को फटकार लगाई। कहा था कि दोबारा ऐसा किया तो स्कूल से बाहर कर देंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रिंसिपल ने गुरुविंदर को थप्पड़ मार दिया था।

वारदात के बाद स्कूल स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को जब प्रिंसिपल ने डांटा था तो गुरविंदर कमरे से बाहर आया था। उसने वहां खड़े स्टाफ से कहा था कि "प्रिंसिपल ने मुझे मारा है। कल मैं उन्हें गोली मार दूंगा।" प्रिंसिपल के परिजन ने भी कहा कि धमकी देने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से यह वारदात हुई है।
वारदात के बाद पुलिस ने रोहित को कस्टडी में ले लिया है। रोहित से ही शुक्रवार को गुरविंदर का विवाद हुआ था। उधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरुविंदर की उम्र 19 साल है। पहले भी वह स्कूल में विवाद कर चुका है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National